{"_id":"6a3931eb8dbeb942cf010703","slug":"bijnor-youth-drowns-while-bathing-in-the-ganges-at-haridwar-family-members-raised-an-alarm-in-vain-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूबा, शोर मचाते रह गए परिजन, तलाश में जुटे गोताखोर; सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूबा, शोर मचाते रह गए परिजन, तलाश में जुटे गोताखोर; सुराग नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर के सफीपुर गांव निवासी सौरभ परिजनों के साथ हरिद्वार गया था। वहां वह गंगा में नहाते समय तेज बहाव के साथ बह गया। गोताखोर तलाश में जुटे हैं, मगर उसका सुराग नहीं लगा है। गांव में चिंता की लहर है।
गंगा में युवक की तलाश। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गांव सफीपुर नंगली निवासी सौरभ (18) सोमवार को हरिद्वार में गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही परिवार में शोक फैल गया। गोताखोरों ने कई घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका।
सौरभ पुत्र रोहताश सिंह अपने परिजनों के साथ रविवार को हरिद्वार गया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते युवक तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक चले खोज अभियान के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। युवक के गंगा में डूबने की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं और युवक के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।