सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperature reaches 37 degrees, power cuts disrupt normal life

Bijnor News: 37 डिग्री पहुंचा पारा, बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 37 degrees, power cuts disrupt normal life
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और बार-बार ट्रिपिंग ने आमजन के साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।

जनपद में करीब सात लाख उपभोक्ता है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, गांवों में 16 घंटे और नलकूपों के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तय है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। शहर में तीन घंटे से अधिक अघोषित कटौती के साथ ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं गांवों में कई बार बिजली बाधित होने से निर्धारित आपूर्ति में चार से पांच घंटे तक की कमी आ रही है। सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। नलकूपों की बिजली कटौती के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग से खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे किसानों को अतिरिक्त समय और श्रम लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुरपाल सिंह, फूल सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने हालात और खराब कर दिए हैं। उनका कहना है कि नलकूपों को पर्याप्त बिजली न मिलने से पांच बीघा जमीन की फसल की सिंचाई तक मुश्किल हो रही है। किसानों और उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।भ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed