सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor:Woman Attempts Self-Immolation Inside Police Station, Suffers 60 Percent Burns

Bijnor: कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने खुद को लगाई आग, कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास, 60 फीसदी झुलसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर शहर कोतवाली में दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने से नाराज एक युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। करीब 60 प्रतिशत झुलसी युवती को मेरठ रेफर किया गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Bijnor:Woman Attempts Self-Immolation Inside Police Station, Suffers 60 Percent Burns
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर शहर कोतवाली में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब किरतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने कथित रूप से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और जलती हुई अवस्था में कोतवाल के कार्यालय तक पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर उसे उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया।

दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से थी नाराज पुलिस के अनुसार युवती ने एक युवक, जो सेना में कार्यरत है, पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थीं। पहले मामले की जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद युवती की ओर से दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी ने न्यायालय की शरण ली थी, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। इसी मामले को लेकर युवती लगातार कार्रवाई की मांग कर रही थी।
 

कोतवाली में बातचीत के दौरान उठाया कदम जानकारी के अनुसार रविवार शाम युवती शहर कोतवाली पहुंची थी। वहां वह पुलिस अधिकारियों से मामले को लेकर चर्चा कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह आरोपी पक्ष को बुलाकर आमने-सामने बातचीत कराने की मांग कर रही थी। कोतवाल ने आरोपी पक्ष को सोमवार को बुलाने की बात कही थी।
 

इसी दौरान युवती ने अचानक आत्मदाह का प्रयास कर लिया। आग की लपटों से घिरी युवती को देखकर कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उसे तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया।

करीब 60 प्रतिशत झुलसी, मेरठ भेजा गया चिकित्सकों के अनुसार युवती लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।
 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा देर रात कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।जांच के आदेश, लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। उन्हें तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जाएगी कि कोतवाली परिसर में ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण युवती ने इतना बड़ा कदम उठाया। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि युवती के उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed