{"_id":"6a383943fea4b46da8053f27","slug":"biology-questions-were-fine-physics-and-chemistry-confused-me-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-182985-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बायोलॉजी के प्रश्न ठीक, भौतिकी-रसायन ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बायोलॉजी के प्रश्न ठीक, भौतिकी-रसायन ने उलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट यूजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अफसरों व जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, जबकि सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल तैनात रहा।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि बायोलॉजी के प्रश्न ठीक थे। परीक्षा को अच्छा बताते हुए सफलता की उम्मीद जताई।
अभ्यर्थी दिलशाद ने बताया कि 720 में से 350 अंक के सवाल हल करके आया है। पिछले पेपर की तुलना में इस बार भौतिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न कठिन थे। बायोलॉजी के प्रश्न आसान रहे। अभ्यर्थी आर्यन ने कहा कि नीट परीक्षा ठीक रही। ज्यादातर प्रश्न उनकी याद के आए। बायोलॉजी से संबंधित प्रश्न आसान आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। परीक्षा में सफल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी आदित्य चौधरी का कहना है कि पिछले पेपर की अपेक्षा इस बार भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न कठिन थे। काफी समय लगाने के बाद प्रश्न हल हुए। लेकिन परीक्षा अच्छी हुई है।
अभ्यर्थी कनिका ने कहा कि इस बार नीट प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। रसायन विज्ञान की समीकरण और भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल प्रश्न ने उलझाया। हालांकि, बायोलॉजी से संबंधित प्रश्न आसान पूछे गए।