{"_id":"6a38398d232ab3171e02b485","slug":"fir-against-dealer-in-black-marketing-bijnor-news-c-27-1-bij1007-182949-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालाबाजारी में डीलर के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालाबाजारी में डीलर के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम इलायचीपुर खड़गू उर्फ सिकैड़ा में राशन वितरण में बड़े स्तर पर अनियमितता सामने आने के बाद पूर्ति निरीक्षक बिजनौर रश्मि सिंह की ओर से राशन डीलर दयाराम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्रामीणों ने उचित दर विक्रेता पर राशन वितरण में गड़बड़ी, अभद्र व्यवहार और कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर राशन न देने की शिकायत की थी। 18 जून को पूर्ति विभाग की टीम ने गांव के पंचायत घर पहुंचकर कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। कई कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देता। कुछ लोगों ने निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने की भी शिकायत की। जांच के दौरान उचित दर दुकान पर टोल फ्री नंबर, खाद्य सुरक्षा संबंधी बोर्ड और अन्य जरूरी सूचनाएं प्रदर्शित नहीं मिलीं।
निरीक्षण में दुकान के अंदर गेहूं और चावल का स्टॉक भी नहीं मिला, विक्रेता की पत्नी ने स्टॉक और बिक्री रजिस्टर विक्रेता के पास होने की बात कही।
जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विक्रेता ने अवशेष खाद्यान्न को कालाबाजारी में बेचकर अवैध धन अर्जित किया, कार्डधारकों को कम मात्रा में राशन दिया और ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद कई दिनों तक राशन नहीं दिया। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।