{"_id":"6a3839b289aa0eb439076057","slug":"police-remained-deployed-at-nasir-baba-peer-mazar-for-the-second-day-as-well-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-182956-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नासिर बाबा पीर मजार पर दूसरे दिन भी पुलिस रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नासिर बाबा पीर मजार पर दूसरे दिन भी पुलिस रही तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धामपुर। नासिर बाबा पीर मजार पर रविवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं इस मामले में मजार कमेटी और आसपा पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें सोमवार को डीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। हालांकि पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालयों पर 22 जून को प्रदर्शन का कार्यक्रम आसपा ने स्थगित कर दिया है।
रविवार को आसपा के मंडल महासचिव सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार सेन के आवास पर मजार कमेटी ने बैठक का आयोजन किया। इसमें तय किया गया कि इस मामले में कमेटी के 50 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर में 11 बजे जिलाधिकारी से वार्ता करेगा। वार्ता के दौरान समाधान नहीं होता है तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से नासिर बाबा मजार परिसर की रास्ते की जिस दीवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से तोड़ा गया है। वह राजस्व विभाग अभिलेखों के अनुसार रास्ते में दर्ज नहीं है। कमेटी के लोगों ने मजार पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ता दे रखा था। कहा कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार रास्ता पीर मजार के दूसरी तरफ स्थित है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार रात्रि मजार के परिसर की दीवार पर बुलडोजर चलाया था, तब सीओ और सांसद प्रतिनिधि के बीच नोक झोंक भी हुई थी। शनिवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर ने बुलडोजर कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी।
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात कर रखी है।