Bijnor: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बिजनौर के स्योहारा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रात में हुआ दर्दनाक हादसा
पुलिस के अनुसार इस्लामनगर निवासी 30 वर्षीय मोहन उर्फ मोन्टी पुत्र चन्दू सिंह शुक्रवार रात करीब दस बजे घर से स्योहारा रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। जियारत के सामने पहुंचने पर यूपी 20 एटी 4183 नंबर के दस पहिया ट्रक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मृतक के पिता चन्दू सिंह की तहरीर पर थाना स्योहारा में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।