Bijnor युशा नफ़ीस ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
धामपुर के युशा नफ़ीस ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता। लगातार दूसरे वर्ष विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने। कनाडा में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के धामपुर निवासी युवा स्क्वैश खिलाड़ी युशा नफ़ीस ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। 20 से 31 जुलाई 2026 तक कनाडा में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के साथ युशा लगातार दूसरे वर्ष विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश और धामपुर के पहले स्क्वैश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में मिस्र में आयोजित विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।
यह भी पढ़ें: सियासत: चंद्रशेखर के दांव से गरमाई राजनीति, तीन विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के बाद समीकरण बदलने के संकेत
कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का मिला इनाम
युशा के पिता नफ़ीस अहमद, जो स्वयं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में धामपुर शुगर मिल में कार्यरत हैं, ने इस सफलता का श्रेय बेटे की मेहनत, अनुशासन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। युशा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच ध्रुव धवन को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और भरोसे ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।
धामपुर से लेकर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर
युशा की सफलता पर डीपीएस पब्लिक स्कूल, धामपुर की प्राचार्या बबीता गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय, धामपुर, उत्तर प्रदेश और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि युशा की उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, धामपुर शुगर मिल के वाइस प्रेसिडेंट आशीष शर्मा ने भी युशा को बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
युशा नफ़ीस की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी सफलताओं की शुभकामनाएं दी हैं।