{"_id":"6a417298f1a6b419be073e47","slug":"body-of-middle-aged-man-missing-for-three-days-found-murder-suspected-bijnor-news-c-27-1-bij1007-183582-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। गांव फतेहपुर धारा में तीन दिन से लापता शिवराम सिंह (58) पुत्र सरजीत सिंह का शव शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने उनके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उत्तराखंड के जसपुर के गांव देवीपुरा निवासी शिवराम सैनी ने करीब 30 वर्ष पूर्व अपनी दो पुत्री ओमवती देवी व संजो देवी की शादी रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर धारा निवासी रमेश व रामपाल सिंह पुत्रगण ठकरी सिंह से की थी। शिवराम सिंह का कोई पुत्र नहीं है।वह छह महीने से अपनी छोटी बेटी संजो देवी के घर रह रहे थे जबकि उसकी पत्नी सोमती देवी अपनी ससुराल देवीपुरा में रह रही हैं। शिवराम मेहनत मजदूरी करते थे।
उनके दामाद रमेश सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व वह रामनगर मजदूरी करने गए थे। वहां से मजदूरी के करीब सात हजार रुपये लेकर आए थे। पता चला गया कि बीते शुक्रवार को वह गांव के कुछ लोगों के साथ घूमने चले गए थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शिवराम की तलाश शुरू की। कालागढ़, अफजलगढ़ सहित वन क्षेत्र में तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चल पाया था। इसी दौरान रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर काम करने गए तो उन्होंने रामपाल सिंह के खेत में शिवराम सिंह का शव पड़ा देखा। शिवराम मृतक के परिजनों ने शिवराम के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर शिवराम के दो अन्य साथी घर से लापता हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।