सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against ration dealer

Bijnor News: राशन डीलर पर मुकदमा दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed against ration dealer
विज्ञापन
स्योहारा। गुरुद्वारा रोड स्थित राशन की दुकान पर लाभार्थियों को तय मात्रा से कम राशन देने और स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिलने पर प्रशासन ने राशन डीलर सलीम अहमद की दुकान को निलंबित कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया है। नगर निवासी अभिषेक और साबिया ने एसडीएम से शिकायत की थी कि सलीम अहमद हर महीने उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है और बचा हुआ राशन बाहर बेच देता है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार और विनीत कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। 21 जनवरी को जांच के दौरान मौके पर 52 क्विंटल गेहूं और 78 क्विंटल चावल कम पाया गया। जांच टीम ने 20 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। जांच आख्या के आधार पर एसडीएम के आदेश से सलीम अहमद की राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed