सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cash and goods worth Rs 52,000 stolen from two houses

Bijnor News: दो घरों से 52 हजार की नकदी व सामान चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth Rs 52,000 stolen from two houses
विज्ञापन
झालू। गांव मुकरंदपुर में चोरों ने दो घरों में घुसकर संदूक व सेफ के ताले तोड़कर करीब 52 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। गांव निवासी खिलेंद्र उर्फ बिल्लू और उसकी पत्नी आदेश अपने कमरे सो रहे थे, जबकि उसका पुत्र व पुत्रवधू एकता ऊपर के कमरे में थे। ग्रामीणों के अनुसार खिलेंद्र सिंह का पुत्र विशाल बिजनौर से एक शादी समारोह से वापस घर आया सो गया। चोर घर के पीछे से मकान में घुसकर सेफ व अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी व एक चांदी की अंगूठी व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर परिजनों को घर में चोरी होने का पता चला। वहीं चोरों ने इसी गांव के सुरेंद्र सिंह के मकान में पीछे से घुसकर 1500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। खिलेंद्र सिंह ने तहरीर थाने पहुंचकर पुलिस को दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed