{"_id":"6a0ff4d5d8d6402b1502b0f4","slug":"conversion-case-hamza-brought-from-kashmir-purified-and-transformed-into-vishal-again-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: कश्मीर से लाया गया हमजा, शुद्धिकरण कराकर फिर से बना विशाल; प्रेमिका की खातिर बदला था धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: कश्मीर से लाया गया हमजा, शुद्धिकरण कराकर फिर से बना विशाल; प्रेमिका की खातिर बदला था धर्म
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 22 May 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: बिजनौर निवासी विशाल तीन साल से कश्मीर में एक सैलून पर काम कर रहा था। वहां उसने कलमा पढ़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बिजनौर पुलिस कश्मीर जाकर हमजा को वापस ले आई।
विशाल से लगवाए जयश्री राम के नारे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कश्मीर में धर्म बदलकर हमजा बने विशाल की वापसी हो चुकी है। मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल से विशाल का शुद्धिकरण कराया गया। विशाल की घर वापसी होने पर गांव में उत्सव का माहौल रहा। उधर, पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले वसीम को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी की अगुवाई में तमाम भाजपाई आवास विकास पुलिस चौकी पहुंचे और विशाल सुपुर्दगी में लिया। जिसके बाद विशाल अपने माता-पिता के साथ गांव खानजहांपुर बहादर पहुंचा। जहां ढोल नगाड़ों के साथ विशाल का स्वागत किया गया। गांव के मंदिर पर पंडितों ने गंगाजल से मंत्रोच्चार के साथ विशाल को स्नान कराया। साथ ही पूजा-अर्चना भी की। भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी अपने समर्थकों के साथ गांव में हुए उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे। शुद्धिकरण कराने के साथ ही हमजा बने विशाल की फिर से हिंदू धर्म में वापसी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म
गांव खानजहांपुर बहादर के कृष्ण कुमार का बेटा तीन साल से कश्मीर में रहकर सैलून का काम करता था। कुपवाड़ा में 15 मई को विशाल ने गांदरबल जिले की मरकजी जामिया मस्जिद में कलमा पढ़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था। इसी मस्जिद से विशाल को नया नाम मोहम्मद हमजा भी मिला। धर्म बदलने की प्रक्रिया और कलमा पढ़ने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने उसके मां-बाप के साथ वीडियो कॉल पर बात कर विशाल से वापस आने को कहा था।

धर्म बदलवाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
बेटे के धर्म बदलने की खबर लगते ही सोमवार को कृष्ण कुमार ने भारतेंद्र सिंह के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत थी। उसी दिन प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस की दो टीमों को कश्मीर भेजा गया। जहां से पुलिस विशाल और आरोपी वसीम को अपने साथ ले आई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम निवासी काजीवाला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है।

हमजा बनकर पूरा होना था निकाह का वादा
भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने बताया कि विशाल से कई सवाल पूछे गए। विशाल ने बताया कि पिछले दो साल से आरोपी की बेटी से वह मोहब्बत करता था। विशाल और उसकी प्रेमिका दोनों निकाह भी करना चाहते थे, मगर प्रेमिका का पिता राजी नहीं हुआ। बाद में प्रेमिका के पिता ने धर्म बदलने की शर्त रख दी, जिसके चलते ही विशाल हमजा बन गया। मगर छह दिन में ही उसकी हिंदू धर्म में वापसी हो गई।

विशाल को समझाया गया : ऐश्वर्य मौसम
भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने बताया कि जिस दिन से पता चला कि विशाल का धर्म परिवर्तन करा दिया है, वह पुलिस और उसके परिवार के संपर्क में रहे। उसे वापस लाने के पूरे प्रयास किए। शुरुआत में वह इन्कार कर रहा था, लेकिन बाद में उसे समझाया गया और आखिर उसे वापस लाने और घर वापसी कराने में सफल रहे।

शादी का दिया था प्रलोभन : एसपी
एसपी अभिषेक झा के अनुसार आरोपी वसीम ने विशाल को इस्लाम धर्म कबूल करने पर बेटी से शादी कराने का प्रलोभन दिया था। विशाल नाबालिग है, जिसे तलाश कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
ये भी देखें...
Meerut: माधवपुरम ग्रीन बेल्ट में मिला बुजुर्ग का शव, पास ही पड़ी थींं सल्फास की गोलियां, आत्महत्या की आशंका