सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: भाई के टोकने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
नूरपुर। शनिवार रात थाना शिवाला कलां के गांव सरकथल निवासी अजय सैनी (20) ने अपने खेत में खड़े पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर भाई ने टोक दिया था। माना जा रहा है कि इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या की है।
Trending Videos

रविवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। आत्महत्या की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टोकने से नाराज होकर वह शनिवार को गुस्से में घर से चला गया था। पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाला अजय आठवीं कथा तक पढ़ा था और परिवार के साथ कामकाज में हाथ बंटाता था। सीओ देश दीपक ने बताया कि युवक अपने खेत पर पहुंचा और उसने कपड़े से बनाए गए फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक शराब पीने का आदि था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed