सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Tree Falls on Government School Building in Storm, Roof Lintel Develops Crack

Bijnor: आंधी में कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में आई दरार, टला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में आंधी के दौरान कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर विशाल पेड़ गिर गया, जिससे लिंटर में दरार आ गई। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Bijnor: Tree Falls on Government School Building in Storm, Roof Lintel Develops Crack
बिजनौर में स्कूल में गिरा विशाल पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार रात आई तेज आंधी के कारण एक परिषदीय स्कूल की बिल्डिंग पर विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में स्कूल की छत के लिंटर में दरार आ गई। राहत की बात यह रही कि घटना रात में हुई, अन्यथा दिन में बच्चों और शिक्षकों के मौजूद रहने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

Trending Videos


आंधी में गिरा विशाल पेड़
ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू के दरियापुर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर रविवार रात तेज आंधी के दौरान एक बड़ा सिंबल का पेड़ गिर गया। सोमवार सुबह जब स्कूल खुला तो शिक्षक और बच्चे स्कूल परिसर में गिरे पेड़ को देखकर हैरान रह गए। पेड़ गिरने से विद्यालय की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है और छत के लिंटर में दरार आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पीडीए के फार्मूले पर जाति जनगणना बनेगी चुनावी ढाल, बसपा के बिखराव का फायदा उठाने की फिराक में सपा

144 छात्र पढ़ते हैं स्कूल में
विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कुल 144 विद्यार्थी नामांकित हैं। मुख्य अध्यापिका सहित आठ शिक्षक यहां बच्चों को पढ़ाते हैं। पेड़ गिरने की घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अधिकारियों को दी गई सूचना
मुख्य अध्यापिका इंदु वर्मा ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान धूम सिंह को दी। घटना के बाद अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।
अभिभावकों ने जर्जर और क्षतिग्रस्त कक्षों में पढ़ाई न कराने की मांग की है।

क्षतिग्रस्त कक्ष में पढ़ाई पर रोक
खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों से पेड़ गिरने की सूचना मिली है। यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। फिलहाल गिरे हुए पेड़ को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है और जिस कक्षा में नुकसान हुआ है, वहां शिक्षण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed