{"_id":"69f7996b242fd83e3d01e064","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-178639-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पति को छुड़ाने पहुंची महिला ने थाने में खुद पर उड़ेला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पति को छुड़ाने पहुंची महिला ने थाने में खुद पर उड़ेला पेट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। गैर जमानती वारंट के चलते गिरफ्तार किए गए पति को छुड़ाने थाने पहुंची महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया, मगर पुलिस ने महिला की जान बचा ली। महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी बलवेंद्र देशवाल का नजीबाबाद न्यायालय से एक गिरफ्तारी वारंट आया। इस पर मंडावली पुलिस ने बलवेंद्र देशवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस पर अनुराधा देशवाल अपने वारंटी पति को छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गई।
पुलिस से पति को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस के इन्कार के बाद महिला आग बबूला हो गई। महिला ने थाने परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। खुद को आग लगाने के लिए माचिस भी निकाल ली, मगर पुलिस ने माचिस छीनकर महिला को आग लगाने से रोका। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसका शांतिभंग की धारा में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया।
उधर उसके वारंटी पति को भी नजीबाबाद की अदालत ने जेल भेज दिया है। सीओ नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि थाने के गेट पर तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। उसे एसडीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
Trending Videos