सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
स्योहारा। रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शेरकोट के मोहल्ला वीरथला निवासी मोहसिन (25) पुत्र जमीलउद्दीन अपने मित्र इमरान (28) पुत्र हस्मत अली निवासी मोहल्ला काजीयान शेरकोट के साथ बाइक से स्योहारा अपनी बुआ के घर से गैस सिलिंडर लेने आया था। गैस सिलिंडर लेकर दोनों शेरकोट के लिए चल पड़े। धामपुर मार्ग पर फब्बारा चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे इमरान एक तरफ जा गिरा, जबकि मोहसिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोहसिन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मोहसिन की शादी महज 15 दिन पहले ही नगीना निवासी एक युवती से हुई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक फरार हो गया।
Trending Videos

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed