{"_id":"6a5bda625b3149cf480a3750","slug":"demolition-in-the-upper-primary-school-of-dhampur-hussainpur-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-185324-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर हुसैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर हुसैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के धामपुर हुसैनपुर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक तत्व तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात स्कूल भवन में तोड़फोड़ की। मुख्य अध्यापक कविता शर्मा ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कविता शर्मा ने बताया कि वह धामपुर हुसैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार रात असामाजिक तत्व उनके विद्यालय में घुस आए और विद्यालय में शौचालयों के दरवाजों और खिड़कियों को तोड़ डाला। पानी की टंकी का पाइप को उखाड़ दिया। विद्यालय में खड़े पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। पानी के टैंक के ढक्कन को भी तोड़ डाला।
गांव के लोगों ने बताया कि विद्यालय में गांव के कुछ युवक आए दिन आते-जाते रहते हैं। यहां पर नशा आदि करते हैं। यह भी आरोप लगाया कि कुछ युवक उनके विद्यालय की छात्राओं के साथ भी छेड़खानी करते हैं। जब विद्यालय की छात्राएं स्कूल आती हैं या छुट्टी होने के बाद घर जाती हैं तो कुछ युवक बाइकों से रास्ते में उनके साथ छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन
विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हैं। मुख्य अध्यापिका ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरोगा रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता निकालकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।