{"_id":"6a04d5fa0de9d5cf33056e8e","slug":"demonstration-against-lekhpal-and-kanungo-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-179432-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धामपुर। क्षेत्र के गांव खानूजट के ग्रामीणों ने बुधवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हलके के लेखपाल और कानूनगो ने गांव के कुछ लोगों की शिकायत पर बगैर नोटिस दिए उनकी बैनामाशुदा जमीन के चारों तरफ बनी दीवार को जेसीबी चला कर ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा से लेखपाल और कानूनगो की कार्यप्रणाली की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की।
क्षेत्र के गांव खानूजट निवासी कामेंद्र सिंह और राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि गांव की तारावती ने खेती की जमीन खरीदा था। उन्होंने अपनी जमीन के चारों तरफ छह लाख की लागत से चहारदीवारी बनाई लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इस मामले की लेखपाल और कानूनगो से शिकायत कर दी। कानूनगो और लेखपाल ने बगैर कोई नोटिस दिए उनके द्वारा बनाई चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों ने लेखपाल और कानूनगो की चल-अचल संपत्ति की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। दीवार ध्वस्त करने से उसे करीब 6 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम से भरपाई किए जाने की मांग की है।
उधर तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
Trending Videos