{"_id":"69baf0db48cfb61ba806ff80","slug":"development-proposals-worth-rs-155-crore-presented-in-budhanpur-block-meeting-bijnor-news-c-27-1-bij1029-174814-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुढ़नपुर ब्लॉक बैठक में 1.55 करोड़ के विकास प्रस्ताव पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुढ़नपुर ब्लॉक बैठक में 1.55 करोड़ के विकास प्रस्ताव पेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र पंचायत की बैठक खंड विकास अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत फिल्टर चैंबर, नाला निर्माण, शौचालय निर्माण व मरम्मत तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य कराने के प्रस्ताव रखे गए। ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान ने अब तक कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी बिना भेदभाव के कार्य कराने का आश्वासन दिया।
चिकित्सा विभाग से आए डॉ. बी.के. स्नेही ने संचारी रोग अभियान और टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने मिड डे मील, निशुल्क पुस्तक और ड्रेस वितरण की स्थिति बताई। पशुपालन विभाग के संजीव कुमार ने पशुओं के टीकाकरण व पशु सहभागिता योजना पर प्रकाश डाला।
कृषि विभाग के प्रतिनिधि रविंद्र गौतम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज वितरण और रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और ओडीएफ प्लस योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राकेश कुमार, देशबंधु चौहान, रितु रानी, आशीष कुमार, ज्योति रानी, सुधीर कुमार, त्रिवेंद्र शर्मा, फुरकान अंसारी, अरुण कुमार गोलू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos