{"_id":"6a022dd8cfa66d9d1a033cd4","slug":"dispute-with-doctor-former-employee-fires-shot-from-licensed-revolver-bijnor-news-c-27-1-bij1027-179298-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चिकित्सक से विवाद, पूर्व कर्मचारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चिकित्सक से विवाद, पूर्व कर्मचारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का किया चालान, कोर्ट ने जेल भेजा
-रविवार देर रात मंडावर रोड स्थित अस्पताल की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में मंडावर रोड स्थित लाइफलाइन हॉस्पिटल पर रविवार की देर रात डॉ. अशोेक चहल और उनके पूर्व कर्मचारी में विवाद हो गया। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि सौरभ त्यागी ने पहले गाली-गलौज की और उसके बाद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर फायर झोंक दिया। इस फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ त्यागी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया।
रविवार रात 11 बजे गंज निवासी एक मरीज के तीमारदारों ने लाइफलाइन हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डाॅ. अंकित की महादेवपुरम काॅलोनी निवासी पूर्व कर्मचारी सौरभ त्यागी से मोबाइल पर बात कराई। डॉ. अशोक चहल ने आरोप लगाया कि सौरभ ने मरीज की देखभाल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। डाॅ. अंकित ने इसकी जानकारी उसे दी। वह भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान सौरभ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर अस्पताल के बाहर पहुंच गया और चिकित्सकों को बाहर बुलाने लगा।
डॉ. अशोक चहल ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आए तो सौरभ ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- डायलिसिस मशीन चलाता था आरोपी
आरोपी सौरभ पांच साल पहले डॉ. अशोक चहल के अस्पताल में डायलिसिस मशीन चलाता था। काम के दौरान किसी बात को लेकर चिकित्सक और सौरभ के बीच विवाद हो गया था। तभी से डॉ. अशोक और सौरभ के बीच विवाद चलता आ रहा था। उधर सोशल मीडिया पर सौरभ के पक्ष में भी कुछ लोग पोस्ट कर रहे हैं और मामला पैसों के विवाद से जुड़ा होना बता रहे हैं।
-- - घायल आरोपी को किया रेफर
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी सौरभ को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
-- --
वर्जन::
- नशे की हालत में आरोपी सौरभ त्यागी ने लाइफलाइन हॉस्पिटल पहुंचकर चिकित्सक से अभद्रता की और बाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी पुलिस के कब्जे में है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। -संग्राम सिंह, सीओ सिटी, बिजनौर
Trending Videos