सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dosa and pav bhaji missing from wedding menus

Bijnor News: शादी के मेन्यू से डोसा और पाव-भाजी गायब

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dosa and pav bhaji missing from wedding menus
विज्ञापन
बिजनौर। शादी-ब्याह में डोसा और पाव-भाजी का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा। दरअसल एलपीजी सिलिंडर की कमी से केटरर्स मेन्यू में भी गैर जरूरी व्यंजनों से दूरी बनाने का सुझाव दे रहे हैं। उनका जोर कोयला या लकड़ी की भट्ठी पर पकने वाले व्यंजनों पर है।
Trending Videos

15 से तीस अप्रैल तक सहालग हैं। इन सहालग में होने वाली शादियों को लेकर कैटरिंग का ठेका महीनों पहले ही दे दिया जाता है। केटरर्स आनंद कुमार ने बताया कि उनके पास पांच से छह शादियों में कैटरिंग की बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दस से 15 सिलिंडर एक साथ नहीं मिलने के कारण उन्होंने बुकिंग रद्द करने की बात लड़की पक्ष से कह दी है। उनसे बोला जा रहा है कि अगर शादी में खाना बनवाना है तो खुद ही सिलिंडर की व्यवस्था कर लो। उन्होंने बुकिंग तो रद्द नहीं की लेकिन मेन्यू में कटौती करने पर हामी भरी है।
फुलका नहीं, अब मिलेगी सिर्फ तंदूरी रोटी : कैटरर आनंद ने बताया कि फुलका बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल होता है। ऐसे में तंदूरी रोटी ही बनाने पर जोर रहेगा। रुमाली रोटी भी मैन्यू से गायब रहेगी। इसी तरह से ग्रीन चिल्ला, डोसा, पाव भाजी आदि भी नजर नहीं आएंगे। मतलब वहीं व्यजंन बन पाएगा जोकि कोयले या लकड़ी की भट्टी पर बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed