सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   education news

Bijnor News: स्कूलों में पहुंचाए प्रश्न पत्र, 82 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
education news
विज्ञापन
बिजनौर, गजरौला शिव। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के पहले दिन प्रश्न पत्र को लेकर अव्यवस्था के बाद दूसरे दिन अफसर स्थिति को दुरुस्त करने में जुटे रहे। जिन विद्यालयों में प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे थे वहां पहुंचाए गए। दूसरे दिन कक्षा दो से आठवीं तक की लिखित परीक्षा हुई जिसमें लगभग 82 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि कुछ स्थानों पर उर्दू विषय का प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने की भी शिकायतें मिलीं।
Trending Videos

जनपद के 2119 प्राथमिक, कंपोजिट, जूनियर हाईस्कूलों में परीक्षा हो रही है। जिले के इन विद्यालयों में करीब एक लाख 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। मोहम्मदपुर देवमल के कुछ विद्यालयों में उर्दू का पेपर न पहुंचने का मामला सामने आया। कुछ विद्यालयों कम पेपर पहुंचने के मामले चर्चा में आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि एक लाख 70 हजार सभी विषयों के प्रश्न पत्र छपवाएं गए हैं। उर्दू, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के प्रश्न पत्र भिजवाएं गए हैं। कहीं विद्यालयों में कोई त्रुटि हुई है, तो उसे सही कराया गया है। उनके पास सभी विषयों पर्याप्त प्रश्न पत्र उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-आसान आए प्रश्न पत्र, समय से हल किए
सुल्तानपुर टप्पा नांगल में कक्षा 8 की छात्रा खतीजा ने बताया गणित व उर्दू का पेपर बहुत अच्छा और आसान रहा, सवाल हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
कक्षा 7 की छात्रा अलफिया का कहना है गणित का पेपर सरल था। सभी प्रश्न उनके याद किए हुए आए थे। उर्दू में कुछ प्रश्न कठिन रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमालपुर पठानी की कक्षा 7 की छात्रा आरजू ने बताया गणित प्रश्न पत्र में अधिकतर प्रश्न बहुत सरल व आसन थे। इसी विद्यालय की छात्रा अनुष्का ने बताया बहुत कम समय में ही पेपर हल कर लिया गया। कक्षा 8 के छात्र अनंत ने बताया कि प्रश्न पत्र के अधिकतर प्रश्न वह प्रेरणा मूल्यांकन में कर चुके हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed