{"_id":"69ba849401782b6e7c0eb0cc","slug":"bijnor-income-tax-department-raids-bindal-sugar-mill-mobiles-seized-thorough-investigation-of-documents-con-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बिंदल शुगर मिल में आयकर विभाग का छापा, मोबाइल किए जब्त, दस्तावेजों की गहन जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बिंदल शुगर मिल में आयकर विभाग का छापा, मोबाइल किए जब्त, दस्तावेजों की गहन जांच जारी
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद से कई गाड़ियों में दर्जनों अफसरों की टीम ने मिल में छापा मारा। खास तौर पर आईटी और अकाउंट से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले गहनता से जांच की जा रही है। इस दौरान मिल अफसरों के फोन बंद हो गए हैं।
आयकर टीम की मिल के बाहर खड़ी गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिंदल शुगर मिल चांगीपुर में बुधवार को आयकर, प्रवर्तन निदेशालय और वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। कई गाड़ियों में सवार दर्जनों अधिकारियों के अचानक आगमन से मिल परिसर में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद से आई यह संयुक्त टीम मुख्य रूप से आईटी और अकाउंट से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos
प्रशासनिक और वित्तीय दफ्तरों पर नियंत्रण, कर्मचारियों के फोन जब्त
टीम ने मिल में प्रवेश करते ही सबसे पहले प्रशासनिक (एडमिन) और अकाउंट ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही टीम ने आईटी स्टाफ, अकाउंट स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना बाहर न जा सके। इस कार्रवाई के दौरान मिल के कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ अधिकारियों के फोन बंद मिलने की भी सूचना है।

बिंदल ग्रुप की कई संपत्तियों पर भी जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह जांच केवल चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बिंदल ग्रुप की अन्य मिलों, अधिकारियों के घरों और क्वार्टरों पर भी एक साथ की जा रही है। बिंदल पेपर्स समूह के साथ-साथ चांगीपुर शुगर पेपर्स और डिस्टलरी में भी टैक्स, जीएसटी और इनकम टैक्स से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।

स्थानीय लोगों में चर्चाओं का दौर तेज
आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी कानाफूसी और चर्चाओं का माहौल गर्म है। अधिकारी बिना किसी टिप्पणी के अपने काम में जुटे हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए, स्थानीय पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं
इस पूरे मामले में बिंदल शुगर मिल के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। उनके फोन भी उपलब्ध न होने के कारण उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। जांच के निष्कर्षों का इंतजार है, जिसके बाद ही इस कार्रवाई के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
ये भी देखें...
UP: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, कनपटी पर लगी गोली से टूटी सिर की हड्डी, भेजे के उड़े चीथड़े; ये है मामला