सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employee leaders opened a front against oppressive action

Bijnor News: उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के खिलाफ कर्मचारी नेताओं ने खोला मोर्चा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Employee leaders opened a front against oppressive action
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कर्मचारी सीडीओ से मिले। राज्य कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दिए ज्ञापन में बताया कि जिला विकास अधिकारी द्वारा कर्मचारियों से द्वेष भावना रखते हुए उनके विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

कर्मचारी नेता राकेश शर्मा एवं धीरज सिंह ने कहा कि इससे कर्मचारियों में रोष है। उनका आरोप है कि विकास विभाग में कार्यरत नीतू चौधरी को बिना किन्हीं उचित कारणों के निलंबित कर दिया गया है। इसी प्रकार प्रधान सहायक राजीव त्यागी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि कुछ समय पूर्व प्रधान सहायक अनुराग की मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र की आज तक पेंशन नहीं बनाई गई है। 12 मार्च को समस्याओं के निर्धारण के लिए प्रतिनिधिमंडल जिला विकास अधिकारी से भी मिल चुका है, किंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी दशा में किसी भी कर्मचारी का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीडीओ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नियमानुसार शीघ्र किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक देशराज सिंह, शूरवीर सिंह, महासंघ के उपाध्यक्ष पंकज चौधरी, जयप्रकाश पाल, नीतू चौधरी, राजीव कुमार त्यागी, वीर सिंह, रविश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed