{"_id":"6a835bd6fd4784d95a0177e7","slug":"fire-breaks-out-on-the-upper-floor-of-the-shri-ram-mandir-ashram-satsang-bhavan-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-187884-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: श्री राम मंदिर आश्रम सत्संग भवन की ऊपरी मंजिल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: श्री राम मंदिर आश्रम सत्संग भवन की ऊपरी मंजिल में लगी आग
विज्ञापन
धामपुर के श्री राम मंदिर आश्रम सत्संग भवन में लगी भीषण आग संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ी
धामपुर। धामपुर के मोहल्ला साहूवान स्थित श्री राम मंदिर आश्रम सत्संग भवन की ऊपरी मंजिल में सोमवार शाम करीब 7:00 आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली शॉट सर्किट माना जा रहा है। पता लगते ही लोगों ने तत्काल दमकल विभाग, पुलिस व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन दमकल की गाड़ी एक घंटे के बाद पहुंची। ऊंची लपटों को देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सकता ।
आश्रम से जुड़े चंद्रप्रकाश फौजी, राकेश मिश्रा आदि ने बताया कि श्री राम मंदिर आश्रम के पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम व्यास महाराज की वृंदावन में कथा चल रही है। यहां पर उनका परिवार रहता है । शाम करीब 7:00 बजे आश्रम की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। करीब एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। बताया गया कि जैसे ही आग लगने का आभास हुआ। लपटों के साथ धुआं उठता हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाईं। यदि दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती तो नुकसान होने से बच सकता था।
--
100 मीटर की दूरी पर थाना, फिर भी नहीं पहुंच पाई दमकल
लोगों का कहना है कि श्री राम मंदिर से कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर स्थित है। नगीना चौराहे पर दमकल की गाड़ी भी कांवड़ियों की वजह से दिन-रात खड़ी रहती है।लेकिन फिर भी दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का वक्त लग गया।
विज्ञापन
-- -
मार्ग संकरा होने की वजह से हुई देरी : एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने दमकल विभाग के अधिकारियों से बात की। बताया गया कि जहां पर आग लगी है वहां पर मार्ग संकरा है, जिसकी वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई।