फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five people have been booked for allegedly evicting a widow from her in-laws' home.

Bijnor News: विधवा को ससुराल से बेदखल करने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 13 Aug 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five people have been booked for allegedly evicting a widow from her in-laws' home.
स्योहारा। एक विधवा महिला ने अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कूटरचित वसीयतनामा दिखाकर उसे मकान से बेदखल किया गया। स्योहारा पुलिस ने नंद, नंदोई और तहेरे जेठ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मनु उर्फ दीपिका रस्तोगी के पति आयुष रस्तोगी का निधन नौ जुलाई 2022 को हुआ था। पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में वह न्यायालय के आदेश पर ससुराल में रहने लगीं। उनके ससुर राजकुमार रस्तोगी का निधन चार मार्च 2026 को हुआ। इसके बाद सास सीमा रस्तोगी अपनी पुत्री राशि रस्तोगी के साथ कैथल, हरियाणा चली गईं। सात जून 2026 को उनका भी निधन हो गया। महिला का आरोप है कि मायके से लौटने पर मकान पर ताला लगा था। ताला खोलने के प्रयास पर नंद राशि रस्तोगी, नंदोई कुनाल मित्तल और तहेरे जेठ अनुज रस्तोगी ने उन्हें पीटा। उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रथमदृष्टया तथ्यों को छिपाकर मुख्य वारिस को बेदखल किया गया है। मामले की विवेचना कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी कुनाल मित्तल ने कहा कि उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और प्राथमिकी दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed