सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Expressway will pass through Bijnor, UPDA's proposal approved

Bijnor News: बिजनौर से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपीडा के प्रस्ताव पर मुहर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will pass through Bijnor, UPDA's proposal approved
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से होकर गुजरने की संभावना बढ़ चुकी है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने यूपीडा के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। गंगा एक्सप्रेस वे अमरोहा से बिजनौर के रास्ते सीधे हरिद्वार तक जाएगा।
Trending Videos

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि यूपीडा ने पहले मेरठ से हरिद्वार तक गंगा के बाई ओर लेकर जाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी। बिजनौर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की उन्होंने आवाज उठाई। जनप्रतिनिधियों, आम जनता, संस्थाओं के अलावा उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांग था। नौ अप्रैल को देहरादून सचिवालय में हुई बैठक में 140 किलोमीटर लंबाई में बनने वाले प्रमुख ग्रीन फील्ड गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, और पर्यावरण प्रभाव से जुड़ी मंजूरियों पर यूपीडा और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। आगे कहा कि जल्द ही इसकी डीपीआर बनने का काम शुरू होगा। बिजनौर के विकास के लिए और बिजनौर के जनमानस की भावनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ख्याल रखा है। हम सदैव इसके ऋणी रहेंगे।
बिजनौर से होकर ग्रीन फील्ड गंगा एक्सप्रेसवे के जाने से उत्तराखंड को भी सीधे लाभ मिलेगा। गंगा एक्सप्रेसवे और गोरखपुर एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल एरिया भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed