सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The prices of animal feed seeds are skyrocketing at private shops, leaving people worried.

Bijnor News: प्राइवेट दुकानों पर पशुचारे के बीज की कीमतें छू रहीं आसमान, लोग परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The prices of animal feed seeds are skyrocketing at private shops, leaving people worried.
विज्ञापन
धामपुर। नगर के मुख्य बाजार में प्राइवेट बीज गोदामों और दुकानों पर पशुचारे के बीज की कीमतें सरकारी नियंत्रण न होने से आसमान छू रही हैं। दुकानदार मनमानी कीमतों पर बीजों की बिक्री कर किसानों के साथ जमकर लूटखसोट कर रहे हैं। किसानों ने विभाग से पशु चारे के बीज को धान और गेहूं के उन्नतशील प्रजाति के बीज की तरह से सरकारी बीज भंडारों से अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
Trending Videos

भाकियू कार्यकर्ताओं चौधरी राजेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार, अतुल कुमार, गजेंद्र कुमार, त्रिलोक सिंह, मनमोहन सिंह, सुनील कुमार शर्मा आदि का कहना है कि पशुचारे का बीज महंगा होने के कारण किसानों के लिए खरीद पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे पशुचारे की फसल की बुआई नहीं हो रही है। सरकार से पशुचारे के बीच को कृषि बीज भंडारों पर अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पशुचारे की बीज सरकारी बीज भंडारों पर न मिलने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रशासन का इन प्राइवेट दुकानों पर कोई नियंत्रित नहीं है, जिस कारण दुकानदार मनमाने तौर पर महंगे दामों पर बीज को किसानों को बेच रहे हैं। यदि कोई विरोध करने का प्रयास करता है तो अभद्रता करते हैं। किसानों का कहना है कि बाजार में लोबिया के बीज का रेट 130 प्रति किलो, चमत्कारी बूटी घास हाइब्रिड बीज 700 रुपये प्रति किलो, मकई चरी 70, बाजरा 50, प्लेन वाली चरी 70, ढैंचा 130, मक्का सामान्य 35, मक्का हाइब्रिड 70, मक्का अपर हाइब्रिड बीज का रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सहायक विकास अधिकारी कृषि सुजीत कुमार का कहना है कि ऐसा मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। ऐसा है तो वह जिला कृषि अधिकारी के आदेश पर छापे मारकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed