सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In pursuit of profit, Indian Oil manager loses Rs 38 lakh

Bijnor News: मुनाफा कमाने की मंशा में इंडियन ऑयल के प्रबंधक ने गवाएं 38 लाख

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
In pursuit of profit, Indian Oil manager loses Rs 38 lakh
विज्ञापन
-साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का दिया लालच
Trending Videos

-शेयर खरीदने के बाद बेचने नहीं दिए तो हुआ ठगी का अहसास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ज्यादा मुनाफा कमाने की मंशा में इंडियन ऑयल के प्रबंधक ने 38 लाख रुपये गंवा दिए। दरअसल साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी कर ली। मामले में साइबर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पड़ताल चालू कर दी है।

नजीबाबाद के तेल डिपो में तैनात इंडियन ऑयल के एक प्रबंधक ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि जतिन शर्मा ने एक फरवरी को एफ 5 इंडियन स्टॉक मार्केट इनवेस्टर्स डिस्कशन व्हाट्स एप ग्रुप में जतिन ने उन्हें शामिल किया। इस ग्रुप में ट्रेडिंग करने के बारे में सिखाया जाता था। इस पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग सिखाने के बाद फेयरली एलएलएसी ग्रुप में शामिल कर लिया गया। जिसमें शेयर अलॉट किए जाने लगे। आरोप है कि 24 फरवरी से 17 मार्च तक छह बैंक खातों में 32 लाख रुपया जमा कराया। इन खातों में रकम जमा कराने के बाद पांच हजार का मुनाफा भी दिया गया। इसके बाद में आईपीओ में निवेश के लिए बोला गया। शेयर अलॉट कर दिए गए। कुल 38 लाख रुपये भुगतान कर दिया। इसके बाद 64 लाख का भुगतान करने के लिए कहा गया। जिस पर 38 लाख के शेयर बेचकर उक्त भुगतान करने की बात कही। मगर 38 लाख के शेयर नहीं बेचने दिए गए तो शक हुआ। साइबर थाना पुलिस ने जतिन शर्मा और माइकल कोलिंस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्रबंधक का नजीबाबाद से तबादला भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed