सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inclusion of music, poetry, art, theatre

Bijnor News: संगीत, काव्य, कला, नाट्य मंचन का समावेश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Inclusion of music, poetry, art, theatre
​बिजनौर में आयोजित विदुर उत्सव में कवि अमन अक्षर को तस्वीर भेंट करते आयोजक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बिजनौर। पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल विदुर कुटी पर श्रीकृष्ण विदुर मंदिर के स्थापना दिवस को विदुर उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगीत, काव्य कला प्रदर्शनी, नाट्य मंचन का समावेश देखने को मिला। मंदिर में यज्ञ, पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञशाला में पुरोहित राजीव आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न कराया। संस्था की पदेन सचिव एवं एसडीएम सदर रितु रानी ने यज्ञ में आहुतियां दी। कार्यक्रम में कवि संजीव एकल द्वारा रचित एवं दीप अंजुम द्वारा संगीतबद्ध विदुर आरती का विमोचन भी किया गया। वहीं, शाम को निर्मल फाउंडेशन एवं संस्कार भारती की ओर से कलाकरों ने अपनी आकर्षक कलाकृतियां एवं रंगोलियां प्रदर्शित की। प्रख्यात कवि एवं गीतकार अमन अक्षर (इंदौर) ने अपनी काव्य एवं गीतात्मक प्रस्तुति दी। उन्होंने महात्मा विदुर, भगवान श्रीकृष्ण, भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विदुर गुरुगृह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा ड्रामाटर्जी थिएटर, दिल्ली की ओर से नाटक शोकविजयम का मंचन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विदुरकुटी पर भविष्य में भी प्रतिवर्ष महोत्सव आयोजित किया जाएगा। एसडीएम रितु रानी ने कहा कि विदुरकुटी को प्रमुख दर्शनीय एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा विदुर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। तहसीलदार आशीष सक्सेना, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी शुभम सिंह, सौम्य अग्रवाल, प्रधानाचार्य कैलाश चंद, राजेंद्र चौधर, प्रशांत महर्षि, मनोरंजन शर्मा, भावना अग्रवाल, सुचि शर्मा, आईआईए चेयरमैन अवनीश अग्रवाल आदि रहे।

बिजनौर में आयोजित विदुर उत्सव में कवि अमन अक्षर को तस्वीर भेंट करते आयोजक। स्रोत आयोजक

बिजनौर में आयोजित विदुर उत्सव में कवि अमन अक्षर को तस्वीर भेंट करते आयोजक। स्रोत आयोजक

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed