पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jagannath Yatra started with the echo of Hare Rama Hare Krishna.

Bijnor News: हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज के साथ निकली जगन्नाथ यात्रा

Mon, 29 Jun 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jagannath Yatra started with the echo of Hare Rama Hare Krishna.
नजीबाबाद में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ खींचते श्रद्धालु। संवाद
नजीबाबाद। हरि नाम संकीर्तन के साथ भव्य श्री जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली गई। विदेशी कलाकारों ने हरे रामा हरे कृष्णा भक्ति गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ शोभा यात्रा समिति की ओर से भव्य श्री जगन्नाथ शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार की शाम रेलवे स्टेशन से हुआ। हरि नाम जयकारों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में श्री जगन्नाथ जी का रथ खींचने के लिए श्रद्धालु आतुर रहे। आयोजन समिति के संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल ,विदित सिंघल के नेतृत्व में शोभायात्रा में चैतन्य महाप्रभु की पालकी, बरसाना की लठमार, होली बनारस का बैंड और नासिक का ढोल आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा में पंजाब के राम नायक की टोली ने शोभायात्रा के आगे- आगे आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं।

इस्कॉन हरिद्वार के जगदीश प्रभु, करन प्रभु, वृंदावन की कीर्तन मंडली के कृष्णा प्रभु ने विदेशी कलाकारों के साथ हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जगन्नाथ यात्रा श्री जगन्नाथ टीला मंदिर पहुंची। जगन्नाथ शोभायात्रा में संजीव अग्रवाल, निखिल कालरा, उदित गुप्ता, राधिका, श्वेता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, राजकुमार, प्रिया कालरा, अनुराधा, नीरू तागरा, बिंदु कश्यप, रिचा ऐरन, उदित गुप्ता, सुनील, विजय चोपड़ा आदि अनेक श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ रथ खींचने में सहयोग किया।

नजीबाबाद में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ खींचते श्रद्धालु। संवाद

नजीबाबाद में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ खींचते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed