सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Laparoscopic machine installed in medical college, operations will be done through telescope

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में लगी लेप्रोस्कोपिक मशीन, दूरबीन से होंगे ऑपरेशन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Laparoscopic machine installed in medical college, operations will be done through telescope
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है। बृहस्पतिवार से अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक मशीन की शुरुआत हो गई है। अब यहीं दूरबीन से मरीजों के ऑपरेशन हो सकेंगे।
Trending Videos


लेप्रोस्कोपिक मशीन की स्थापना नई मशीन के आने से अब मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। एक छोटे चीरे से बीमारी का समाधान हो सकेगा। इस तकनीक से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का खतरा कम रहेगा। जिससे मरीज जल्द ठीक होंगे। अभी तक यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती थी। निजी अस्पतालों में दूरबीन से ऑपरेशन के 60 से 80 हजार रुपये तक लिए जाते हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मशीन से पथरी, पित्त की थैली, हर्निया, अपेंडिक्स सहित अन्य सर्जरी हो सकेंगी। बृहस्पतिवार को लेप्रोस्कोपिक मशीन का उद्घाटन सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, जिलाधिकारी जसजीत कौर, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. तुहीन वशिष्ट, सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. राजीव रस्तोगी, डॉ. नरेश जौहरी, डॉ. शिरीन वशिष्ट, डॉ. नीलम, डॉ. अंशु, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शोभिता, डॉ. निखिल, रजनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

मशीन का पहले हो चुका है सफल ट्रायल
मशीन के सफल संचालन एवं परीक्षण के लिए एक ट्रायल सर्जरी भी की जा चुकी है। यह ट्रायल पूर्ण रूप से सफल रहा। प्राचार्य डॉ. तुहीन वशिष्ट ने कहा कि नई तकनीकों को अस्पताल में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस मशीन से मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed