सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lavansh and Priyanka won the 100 meter race.

Bijnor News: 100 मीटर दौड़ में लवंश व प्रियंका ने मारी बाजी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lavansh and Priyanka won the 100 meter race.
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ में लवंश व प्रियंका ने बाजी मारी।
Trending Videos


रविवार को स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में अंशुल एवं प्रियंका विजेता रहे। वहीं, 800 मीटर दौड़ में मयंक और तनु ने प्रथम स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में मयंक कुमार एवं स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में अर्पित धामा अव्वल रहे। बालिका वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में बबली प्रथम स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अभिनव चौधरी विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने किया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. मुकुल जटलान, कोषाध्यक्ष निपेंद्र कुमार, जिला कयाकिंग कैनोइंग संघ के कोषाध्यक्ष ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चंद्रशेखर, पूजा देवी, चित्रा चौहान, नितिन कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed