सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ligament operation done through telescope in medical college

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से हुआ लिगामेंट ऑपरेशन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ligament operation done through telescope in medical college
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग में दूरबीन से ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। बुधवार को दूरबीन के जरिए लिगामेंट का सफल ऑपरेशन किया गया। अब मरीजों को दूरबीन से ऑपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में ही सस्ता एवं सुलभ इलाज मिल सकेगा। मंडावली निवासी 18 वर्षीय उज्जवल के सीधे पैर के घुटने का धागा (एसीएल- एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) टूट गया था, जिसकी वजह से उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। मरीज ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग में संपर्क किया। चिकित्सकों की टीम ने उसे लिगामेंट सर्जरी के बारे में बताया। बुधवार को डॉ. शितांशु सिंह, डॉ. अतुल यादव, डॉ. नितिन त्यागी की टीम ने दूरबीन से लिगामेंट का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नीलम शर्मा, सिस्टर इंचार्ज रजनी शर्मा, स्टाफ भोगेंद्र, डालचंद, कपिल, शिवम का सहयोग रहा।
Trending Videos

दूरबीन से हो सकेंगे ये ऑपरेशन : हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने बताया कि दूरबीन के जरिए घुटनों, कंधे के लिगामेंट के ऑपरेशन अब मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेंगे। अब मरीजों को लिगामेंट के ऑपरेशन के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज, ऋषिकेश रेफर नहीं किया जाएगा। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed