{"_id":"6a21d88930fd29be580389bf","slug":"loan-not-received-pressure-being-created-for-installment-recovery-bijnor-news-c-27-1-bij1007-181369-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लोन मिला नहीं, किस्त वसूली का बनाया जा रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लोन मिला नहीं, किस्त वसूली का बनाया जा रहा दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर खेड़ी की करीब 30 महिलाओं ने गांव के ही एक परिवार पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें लोन मिला नहीं जबकि किस्त वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
गांव निवासी सुधा रानी पत्नी विक्रम सिंह के साथ महिलाओं ने थानाध्यक्ष किरतपुर को दी तहरीर में बताया कि गांव के निवासी निर्मल शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मोहिता शर्मा तथा बीना शर्मा ने उन्हें आसान लोन दिलाने का भरोसा देकर उनसे रुपये और आवश्यक दस्तावेज ले लिए। लोन प्रक्रिया के नाम पर महिलाओं से कई बार रकम वसूली गई तथा विभिन्न कार्यालयों में ले जाकर उनके फोटो खिंचवाए गए और मोबाइल पर आए ओटीपी भी प्राप्त किए गए। महिलाओं का कहना है कि आरोपी बार-बार फाइल स्वीकृत होने का भरोसा देते रहे, लेकिन बाद में किसी न किसी कारण का हवाला देकर फाइल निरस्त होने की बात कह देते थे।
इस दौरान उनसे कई बार अंगूठे लगवाए गए और उनके दस्तावेज व बैंक पासबुक भी अपने पास रखे। करीब एक वर्ष तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन किसी भी महिला को लोन की राशि प्राप्त नहीं हुई। पीड़ित महिलाओं के अनुसार कुछ दिन पहले कुछ लोग उनके घर पहुंचे और लोन की किस्त वसूली के लिए दबाव बनाने लगे। तब उन्हें पता चला कि उनके नाम पर लोन स्वीकृत हो चुका है। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें न तो लोन की राशि मिली और न ही इसकी जानकारी दी गई, जबकि अब उनसे रकम वापस करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में अनिता, बबीता, शहरबानो, नरगिस, सरिता, उषा, सुनीता, रशीदा, मिथलेश, इमराना, फरहान, रीता, पिंकी, राखी, रेनू समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Trending Videos