सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bajrang Dal District Coordinator Found Dead Hanging from Tree in Shakumbhari Forest, Investigation Underway

Bijnor: बजरंग दल जिला संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर के जंगल में मिला, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के हल्दौर निवासी और बजरंग दल के जिला संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर के माता शाकुंभरी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिवार और संगठन के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Bajrang Dal District Coordinator Found Dead Hanging from Tree in Shakumbhari Forest, Investigation Underway
शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के हल्दौर नगर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब बजरंग दल के जिला संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर जनपद के माता शाकुंभरी क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और संगठन के कार्यकर्ता मौके की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन यात्रा: सांसद चंद्रशेखर ने खोला चुनावी पिटारा, किए बड़े वादे, कहा-पूंजीपतियों की बन गई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में आया फोन, फिर घर से हो गए गायब
मोहल्ला रईसान निवासी शिवम वर्मा अपनी मां के साथ देहरादून स्थित रिश्तेदार के घर गए हुए थे। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया।

बताया जा रहा है कि फोन आने के बाद वह बिना किसी को जानकारी दिए घर से निकल गए। शुक्रवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो शिवम घर में नहीं थे। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई।

जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
इसी बीच सहारनपुर के माता शाकुंभरी क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। बाद में शव की पहचान शिवम वर्मा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शिवम वर्मा अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी तीनों बहनों का विवाह हो चुका है। करीब दो वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद शिवम ही अपनी मां का मुख्य सहारा थे।

उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed