सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman dies in bathroom under suspicious circumstances

Bijnor News: बाथरूम में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in bathroom under suspicious circumstances
विज्ञापन
नांगलसोती। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। ससुराल पक्ष ने नहाते समय गैस गीजर से मौत होने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

नांगलसोती के मोहल्ला जोशियान निवासी मनीष की 26 वर्षीय पत्नी आकांक्षा की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि आकांक्षा बुधवार की शाम चार बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई थी, लेकिन वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। परिजनों को आकांक्षा बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे साहनपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर महिला के मायके वालों ने पुलिस को आकांक्षा की हत्या की सूचना दी। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed