सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Massive fire in Kathara clothing market, loss worth lakhs

Bijnor News: कपड़ों के कटहरा बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in Kathara clothing market, loss worth lakhs
नजीबाबाद के कटहरा बाजार में तीसरी मंजिल पर आग बुझाते अग्निशमन कर्मी।संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। घनी आबादी के बीच स्थित कपड़ों के कटहरा बाजार में भीषण आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
Trending Videos

नगर के मुख्य चौक बाजार के निकट कपड़ों का प्राचीन कटहरा बाजार में दर्जनों कपड़े की दुकानें हैं। मंगलवार को तड़के कटहरा बाजार की एक दुकान से धुआं उठते देखकर दुकान स्वामी तरुण तागरा और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सावित्री एन्क्लेव निवासी कपड़ा कारोबारी तरुण तागरा और मजीदगंज निवासी अशोक सलूजा के कपड़ों के प्रतिष्ठानों में भीषण आग के उग्र होने पर अग्निशमन विभाग ने बिजनौर और नगीना की दमकल गाड़ियों को बुलाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी तरुण तागरा के कपड़ों के निचले प्रतिष्ठान में लगी आग तेजी से तीन मंजिल तक बने गोदाम में पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सामने अशोक सलूजा के कपड़ों के प्रतिष्ठान को भी चपेट में ले लिया। भीषण आग लगने से कपड़ा कारोबारी के प्रतिष्ठान का शटर आग की लपटों और तपन से गिर गया। अग्निशमन विभाग की टीमों को कपड़ा कारोबारी के ऊपरी तो मंजिल में लगी आग बुझाने के लिए मुख्य द्वार विपरीत दिशा में होने के कारण प्रतिष्ठा की ऊपरी मंजिल की दीवार तोड़कर आग बुझानी पड़ी।
सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष राम प्यारे जैसवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अग्निकांड रोकने के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली और प्रशासन से संबंधित मामले में कारोबारी के हित में उचित कार्रवाई को कहा। दोनों कपड़ा कारोबारी का लाखों रुपये का कीमती कपड़ा जलकर राख हो गया। आग से प्रतिष्ठान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा।
कटहरा बाजार में सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम
कपड़ों का बड़ा कटहरा बाजार नगर की घनी आबादी के बीच स्थित है। बाजार में दर्जनों कपड़े की दुकानें हैं। कटहरा बाजार में कारोबारियों की ओर से अचानक होने वाले अग्निकांड से बचाव के लिए किसी प्रकार का सुरक्षा से संबंधित कोई इंतजाम नहीं है। कपड़े के जिस प्रतिष्ठान में तीसरी मंजिल तक भीषण आग लगी, अग्निशमन टीम को वहां तक पहुंचाने के रास्ते नहीं मिले। अग्निशमन कर्मियों को ऊपरी मंजिल की आग दीवार में छेद करके बुझानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed