फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Middle-Aged Man Killed, Another Seriously Injured in Bijnor Over Vegetable Cart Dispute

Bijnor: सब्जी का ठेला लगाने के विवाद में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या, एक युवक गंभीर घायल

Thu, 06 Aug 2026 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2026 11:50 AM IST
सार

बिजनौर के नींदड़ू कस्बे में गली में सब्जी का ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Middle-Aged Man Killed, Another Seriously Injured in Bijnor Over Vegetable Cart Dispute
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नींदड़ू कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में गुरुवार सुबह सब्जी का ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


गली में ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मोहल्ला कुरैशियान में गली में सब्जी का ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP Encounter: एक लाख का इनामी ढेर, कोड वर्ड में रंगदारी मांगता था फुरकान, कार्बाइन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से किया हमला
विवाद के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की गई।

एएसपी पूर्वी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पूर्वी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस हमलावरों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed