फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prabal murder case: Testimony in juvenile delinquent case to be held on August 13

प्रबल हत्याकांड: बाल अपचारी मामले में अब 13 अगस्त को होगी गवाही

Thu, 06 Aug 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Prabal murder case: Testimony in juvenile delinquent case to be held on August 13
बिजनौर। प्रबल हत्याकांड के सात दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। इसी मामले में अब बाल अपचारी को लेकर सुनवाई होनी है। बुधवार को गवाहों की बयान होने थे लेकिन उनके कोर्ट नहीं पहुंचने पर अब 13 अगस्त को गवाही होगी।
विज्ञापन

19 दिसंबर 2012 को शहनाई बैंक्वेट हॉल में आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान एक युवती से बात करने को लेकर प्रबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। 26 दिन बाद हस्तिनापुर क्षेत्र से गंगा खादर में प्रबल का शव मिला था।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में 31 जुलाई को बिजनौर की अदालत ने सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सातों अभियुक्त जेल में सजा काट रहे हैं जबकि आठवें आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। इस मामले में बुधवार को गवाही होनी थी लेकिन गवाह नहीं पहुंचे। जिसके चलते अब गवाही के लिए 13 अगस्त की तारीख नियत की गई है। वहीं, इस मामले में मृतक की बहन प्राची ने हाईकोर्ट में पुन: निरीक्षण दाखिल कर 13 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाने की मांग की थी। इस पर 11 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed