{"_id":"69d7fea09bae70870b0d320e","slug":"more-than-four-lakh-tourists-visited-corbett-park-bijnor-news-c-27-1-bij1025-176563-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार लाख से ज्यादा पर्यटकों ने कार्बेट पार्क का किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार लाख से ज्यादा पर्यटकों ने कार्बेट पार्क का किया दीदार
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट पार्क में वन्यजीवों व प्राकृतिक दृश्यों को देखने के लिए एक वर्ष में चार लाख 946 पर्यटक पहुंचे जबक 2024-25 में चार लाख 59 हजार 395 पर्यटक टाइगर रिजर्व में आए थे। इस बार देश-विदेश में हुई घटनाओं व मानसून की अधिकता का प्रभाव पर्यटन पर दिखाई दिया है।
दुनिया में बाघों की दहाड़, हाथियों की चिंघाड़, सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चार लाख 946 पर्यटक पहुंचे। पार्क वार्डन बिंदरपाल के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व बिजरानी, गर्जिया, ढेला, झिरना, दुर्गादेवी, सोनानदी व वतनवासा में दिवस भ्रमण किया जाता है। बिजरानी, झिरना, ढेला व ढिकाला में रात्रि विश्राम भी किया जाता है। दिवस भ्रमण में झिरना व रात्रि के लिए ढिकाला पर्यटकों की खास पहचान बना है। झिरना जोन में 84725, बिजरानी में 65800 व ढिकाला में 15118 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा संग्रहालय में 92 हजार 783 पर्यटक पहुंचे। इनमें भारत के तीन लाख 89 हजार 997 तथा विदेशी 10 हजार 949 पर्यटक शामिल रहे।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला के अनुसार राजस्व का लक्ष्य 2667.68 लाख रुपये था, जिसके सापेक्ष 2775.28 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता का अनुभव देने के लिए पूरा दिन सफारी, वन विश्राम गृहों का उच्चीकरण, धनगढ़ी इंटरप्रेटेशन केंद्र तथा कालाढूंगी के म्यूजियम के पुनर्रुद्धार व वाच टावर का खोला जाना प्रस्तावित है।
Trending Videos