पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not a single application from the district for the National Teacher Award

Bijnor News: राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए जिले से एक भी आवेदन नहीं

Mon, 29 Jun 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Not a single application from the district for the National Teacher Award
बिजनौर। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन बिजनौर जनपद के शिक्षक और शिक्षिकाएं इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब तक जिले से एक भी ऑनलाइन आवेदन नहीं हुआ है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अफसर पात्र शिक्षकों से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 25 जून को आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि बिजनौर समेत कई जनपदों से राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए शून्य आवेदन हैं। इस पर उच्च अधिकारियों ने ऐसे सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र शिक्षकों को प्रेरित कर अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कराए जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र में पात्र शिक्षकों से राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है। बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक अपना आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर भर सकते हैं, जबकि 13 जुलाई तक आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे अपने विद्यालयों के योग्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed