सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrested two sisters selling smack in Bijnor smack seizure drug smuggling

यूपी में स्मैक कारोबार की 'खिलाड़ी' बहनें: नशेड़ी भाई बीमार, नूरी और तबस्सुम ने संभाला ये बिजनेस, पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 08 Jun 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर में स्मैक बेचने वाली दो बहनें पकड़ी गई हैं। नशेड़ी भाई के बीमार पड़ने पर दोनों बहनों ने ये अवैध कारोबार संभाल लिया। पकड़ी गई दोनों बहनों का भाई नशे का आदी था, जोकि मादक पदार्थ बेचने का काम भी करता था। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। अब वह गंभीर रूप से बीमार है। 

Police arrested two sisters selling smack in Bijnor smack seizure drug smuggling
स्मैक बेचने वाली दो बहनें पकड़ीं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब कोतवाली शहर पुलिस ने रविवार को एक अहम कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक और नशे के कारोबार से प्राप्त हुई नकद धनराशि बरामद की गई है।
Trending Videos


बिजनौर में स्मैक की पुड़िया बेचने वाली दो सगीं बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 111.54 ग्राम स्मैक और 88,950 रुपये की नकदी बरामद की गई है। दोनों बहनों का पुलिस ने चालान कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात शहर कोतवाल अमर सिंह राठौड़ की अगुवाई में पुलिस ने मोहल्ला मिर्दगान बी निवासी निवासी रहनुमा उर्फ नूरी और तब्बसुम को दबोच लिया। इनके पास से 50.35 ग्राम स्मैक की डली और 61.19 ग्राम स्मैक छोटी-छोटी पुड़ियों में बरामद हुई।
विज्ञापन


साथ ही स्मैक की पुड़ियों को बेचकर मिली 88,950 रुपये की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस की पकड़ में आने वाली दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें है। नूरी की उम्र 24 साल है जबकि तब्बसुम, नूरी से छह साल बड़ी है।

 

पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इनका चालान कर दिया। शहर कोतवाल अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी बहनों के नेटवर्क और स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी तस्दीक किया जा रहा है। साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई अंकुरपाल, महिला एसआई ममता आदि शामिल रहे।
 

भाई पर दर्ज हैं कई केस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई दोनों बहनों का भाई नशे का आदी था, जोकि मादक पदार्थ बेचने का काम भी करता था। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। अब वह गंभीर रूप से बीमार है। 

 

इसके बाद दोनों बहनों ने उसके नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए स्मैक बेचने का अवैध धंधा शुरू कर दिया था। तब्बसुम की शादी हो चुकी थी जोकि अब अपनी ससुराल अमरोहा के बजाए अपने मायके बिजनौर में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed