{"_id":"6a4171e4087dd2e54708ada7","slug":"polio-drops-were-administered-to-children-at-2207-booths-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1027-183600-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में 2207 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में 2207 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में दो साल विशेष पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। रविवार को जिले के 2207 बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी अपने बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए जागरूक किया।
विशेष पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक चलेगा। जिले में 556160 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सत्र लगाकर सुबह से ही दवा पिलाई। 29 जून से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। पोलियो से बचाने के लिए शून्य से पांच साल तक के बच्चों को यह दवा पिलाई जाती है। रविवार को काशीराम कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय आयोजित शिविर में बच्चे को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए पोलियो ड्रॉप जरूरी है। सभी अपने पात्र बच्चों को दवा पिलाएं। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से जिले में पोलियो का कोई केस नहीं मिला है। बच्चों को पोलियो दवा पिलाना बहुत जरूरी है। ताकि, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. नरेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।