{"_id":"6a062c7916ffc50fc805e5da","slug":"preparation-of-seeds-of-improved-varieties-of-mung-and-urad-started-at-the-agricultural-seed-processing-plant-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-179541-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कृषि बीज विधायन संयंत्र पर मूंग और उड़द की उन्नतशील प्रजातियों के बीज की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कृषि बीज विधायन संयंत्र पर मूंग और उड़द की उन्नतशील प्रजातियों के बीज की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धामपुर। कृषि विभाग की ओर से उड़द और मूंग के उन्नतशील प्रजाति के बीजों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। धामपुर के राजकीय कृषि बीज विधायन संयंत्र केंद्र पर 95 क्विंटल उड़द और मूंग के बीज को तैयार किया जा रहा है। जुलाई माह में बुवाई के लिए किसानों को राजकीय बीज भंडारों से अधिकारियों की ओर से वितरण किया जाएगा।
राजकीय कृषि बीज विधायन संयंत्र केंद्र पर तैनात अवर अभियंता गुरदीप कौर ने बताया कि जनपद बिजनौर में दो कृषि फार्म हैं। इनमें एक कादराबाद और दूसरा कृषि फार्म पृथ्वीपुर में है। कादराबाद कृषि फार्म में उड़द की आईपीयू 13-1 प्रजाति का 19.7 क्विंटल बीज विधायन केंद्र को उपलब्ध कराया गया है। पृथ्वीपुर के कृषि फार्म की ओर से आईपीयू 13-1 और पीयू-10, मूंग का आजाद-1 और आजाद-2 का बीज उपलब्ध कराया गया है। इनमें आईपीयू 13-1 का 24.20 क्विंटल,पीयू-10 को 38.20 क्विंटल, आजाद-1 का 9.40 क्विंटल और आजाद-2 जैविक का 3.80 क्विंटल बीज उपलब्ध हुआ है ।
विभाग के अधिकारियों की ओर से इस बीज को विभिन्न दवाइयों के जरिए मशीनों से तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह बीज जल्दी ही तैयार कर राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किसानों को बुवाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि यह प्रजातियां उत्पादन की दृष्टि से बहुत बढ़िया है। 95 क्विंटल बीज के जरिए लगभग 633 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग और उड़द की बुवाई आसानी से हो सकेगी। प्रत्येक हेक्टेयर में करीब 15 किलोग्राम मूंग और उड़द का बीज प्रयोग में लाया जाता है। इस प्रजाति का उत्पादन औसतन 10 से 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। उन्होंने कहा कि किसानों को जमीन की गहरी जुताई कर फसलों की बुवाई करनी चाहिए।
Trending Videos