सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   President honored DM for SIR

Bijnor News: एसआईआर के लिए डीएम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
President honored DM for SIR
दिल्ली में बिजनौर की डीएम जसजीत कौर को सम्मा​नित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। स्रोत सूचना वि
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली में सम्मानित किया। उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग और कैपेसिटी क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को बिना किसी गलती के लागू करने के लिए एक मजबूत और चुस्त ट्रेनिंग और क्षमता-निर्माण ढांचा तैयार किया गया। सुपरवाइजर्स तथा बूथ लेवल अधिकारियों को पूरी दक्षता के साथ प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया और समय पूर्वक उनकी समस्याओं और शंकाओं का निदान सक्षम स्तर से कराया गया। उन्होंने बताया कि एसआईआर के कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ संपर्क एवं उनके साथ लगातार बैठकों का आयोजन किया गया। मानव क्षमता में इस केंद्रित निवेश से सभी कार्य टीमवर्क के साथ किया जाने के कारण एसआईआर के कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता प्रदर्शित रही। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed