{"_id":"69bc39e1265cf2edb8086f5f","slug":"six-people-from-the-same-family-suffer-from-food-poisoning-bijnor-news-c-27-1-bij1027-174943-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खानपान सही नहीं होने से लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो रहे हैं। मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत में एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। उल्टी, चक्कर आने की समस्या होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर शाहविलायत निवासी सुमन पत्नी स्वर्गीय जियाराम, सुमन के बेटे सचिन, बहू चित्रा, बेटियों गीता व लक्ष्मी तथा छोटे बेटे नितिन को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने बुधवार रात को काली दाल की खिचड़ी का सेवन किया था। इसके बाद कॉफी पी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह से परेशानी होने लगी। सूचना मिलनेे पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह भी अस्पताल पहुंचकर पड़ताल की।
उन्होंने खाना बनाने के दौरान साफ-सफाई के बारे में पूछा। साथ ही जिस दुकानदार से चावल, दाल और कॉफी खरीदारी की, उसकी जानकारी भी जुटाई। ईएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि खिचड़ी बनाने के दौरान छिपकली गिरने की संभावना हो सकती है। फिलहाल परिवार के सभी सदस्यों का संभावित फूड प्वाइजनिंग के आधार पर सबका इलाज किया जा रहा है। उनकी सेहत में सुधार है।
Trending Videos