सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Spring sugarcane will be sown in 24 thousand hectares.

Bijnor News: 24 हजार हेक्टेयर में होगी वसंतकालीन गन्ने की बुवाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Spring sugarcane will be sown in 24 thousand hectares.
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर चीनी मिल 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई करेगी। गन्ना विभाग की ओर से चीनी मिल का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
Trending Videos

धामपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येस्ट गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने बताया कि गन्ने की बढ़िया पैदावार के लिए गन्ना विभाग की ओर से सीधे शोध संस्थान केंद्रों से नवीनतम प्रजातियों का ब्रीडर सीड मंगाया जाएगा । संस्थानों से अनुबंध कर लिया गया है। 10 फरवरी से क्षेत्र में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई का कार्य शुरू हो जाएगा। जब तक 20 से 22 डिग्री तक का तापमान नहीं होता। गन्ने का अच्छा जमाव नहीं हो पाता है । 10 से 15 फरवरी तक तापमान बुवाई के लिए बढ़िया हो जाता है।तभी गन्ने की बुवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ना विभाग और चीनी मिल की ओर से ऐसे किसानों के गन्ने को सुरक्षित करने के लिए सहमति पत्र भरवाए जा रहे हैं । जिनके खेतों में 16202, 14201, 18231 और 13235 प्रजाति का गन्ना खड़ा हुआ है। प्रयास किया जा रहा है कि चीनी मिल ऐसे किसानों से सहमति पत्र भरवा कर उनके गन्ने को अन्य किसानों के लिए उपलब्ध कराए। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ अतिरिक्त बोनस दिलाने का भी विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश से अभी बुवाई पर कोई असर नहीं पड़ने वाला क्योंकि गन्ने की बुवाई का सही समय 10 फरवरी के बाद से ही शुरू होगा। दो दिन पहले गन्ना विभाग की ओर से किसानों गन्ना विभाग के अधिकारियों की गोष्ठी की गई थी। जिसमें अवगत कराया गया था कि वह गन्ने की बढ़िया पैदावार लेने के लिए बीज शोधन के साथ नई प्रजातियों के गन्ना के बीज से बुवाई करें। अस्वीकृत प्रजातियां को न बोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed