{"_id":"697669a2caaede88610583e6","slug":"students-will-be-taught-cyber-awareness-lessons-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-170890-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा साइबर जागरुकता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा साइबर जागरुकता का पाठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को साइबर जागरुकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना। उन्हें डिजिटल दुनिया में सतर्क बनाना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग की मदद से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के प्रभावी उपाय समझा सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन विशेष साइबर जागरुकता कक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी से संबंधित खतरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों और पुलिस को कैसे दें।
इस पहल की खास बात यह है कि जागरूक हुए विद्यार्थी अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करेंगे। इससे समाज में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने सभी विद्यालयों से इस अभियान को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos