{"_id":"6a062bbd939c4e3ac30855c2","slug":"syoharas-vicious-criminals-caught-in-amroha-bijnor-news-c-27-1-bij1029-179593-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अमरोहा में पकड़े गए स्योहारा के शातिर बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अमरोहा में पकड़े गए स्योहारा के शातिर बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। अमरोहा जिला के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान स्योहारा क्षेत्र के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में स्योहारा निवासी एक उम्रकैद सजायाफ्ता अपराधी भी शामिल है, जो हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
अमरोहा पुलिस के अनुसार एसआई विकास त्यागी पुलिस टीम के साथ कल्याणपुरा चौराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुरा की ओर से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाइक मोड़कर मधुबन कॉलोनी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया। कुछ दूरी पर घबराहट में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक, एक मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुल्फिकार निवासी मोहल्ला हयातनगर और मोहम्मद अजीम निवासी ग्राम फैजुल्लापुर, थाना स्योहारा के रूप में हुई है।
एक उम्रकैद सजा पाया अपराधी भी शामिल
पुलिस के मुताबिक जुल्फिकार एक उम्रकैद सजायाफ्ता अपराधी है, जो हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उस पर बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या करने समेत लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर प्राथमिकी दर्ज हैं। जुल्फिकार पर स्योहारा थाने में भी आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज है।
दो दिन पूर्व विशाल मेगा मार्ट स्योहारा के पास से चोरी की थी बाइक
पूछताछ में आरोपी मोहम्मद अजीम ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक 12 मई की शाम स्योहारा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
Trending Videos